फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विश्व शांति के लिए हिंदू धर्म का जागृत होना आवश्यक-डॉ. रवींद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज के सभागार में हिंदी साहित्य भारती ने ‘सनातन सम्मेलन’ आयोजित किया। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री रवींद्र शुक्ल ने इसमें मुख्य उद्बोधन दिया। उन्होंने वैश्विक शांति व मानवता के लिए सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म का जागृत होना आवश्यक बताया।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम हिंदी साहित्य भारती के वैश्विक अभियान के तहत आयोजित हुआ था। रवींद्र शुक्ल ने वेदों, उपनिषदों और भारतीय जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म किसी वर्ग विशेष तक सीमित नहीं है। यह ''''वसुधैव कुटुंबकम'''' की भावना से पूरी मानवता को जोड़ने वाला शाश्वत मार्ग है। सम्मेलन का मुख्य ध्येय वाक्य ‘मानव बन जाए जग सारा, यह पावन संकल्प हमारा’ रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां शारदे व सनातन संस्कृति के वंदन से हुआ। ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधुरेंद्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने चिकित्सा सेवा और सनातन संस्कृति के मानवीय मूल्यों के संबंध को रेखांकित किया। हिंदी साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष गगन चतुर्वेदी ने सनातन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
सम्मेलन में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा मौजूद रहे। साहित्य भारती के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग भी उपस्थित थे। एनएमओ के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. सुनील पांडेय और प्रभारी जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय भी शामिल हुए। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय पटेरिया सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वंदे मातरम् पर छोड़ा मंत्री पद
रवींद्र शुक्ल ने बताया कि शिक्षामंत्री रहते हुए उन्होंने स्कूलों में वंदे मातरम् गीत गाने का आदेश दिया था। 27 नवंबर 1998 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आदेश वापस लेने को कहा। दबाव के बावजूद उन्होंने आदेश वापस लेने से इन्कार कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, उन्होंने अपना मंत्री पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन

0000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें