फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राम वनवास का मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें

विज्ञापन
भगवान राम के विरोध में कैंकई के कान भरती मंथरा - स्रोत - संवाद - फोटो : Videograb
विज्ञापन
पाली। कस्बे के मेन बाजार में श्री नीलकंठेश्वर आदर्श रामलीला मंडल ने शुक्रवार रात रामलीला का मंचन किया। इसमें श्रीराम वनवास और केवट संवाद की लीला भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

अयोध्या नरेश दशरथ ने राम को राजा बनाने का प्रस्ताव रखा, पर मंथरा ने कैकेयी को भड़का दिया। कैकेयी ने दशरथ से दो वरदान मांगे: भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल होकर मूर्छित हुए और बाद में प्राण त्याग दिए। श्रीराम ने माता-पिता की आज्ञा मानकर सीता और लक्ष्मण के साथ वन प्रस्थान किया। गंगा तट पर केवट ने प्रभु के चरण पखारकर उन्हें अपनी नाव से पार कराया। श्रीराम द्वारा मजदूरी देने पर केवट ने लौटते समय देने की बात कही। केवट के निश्छल प्रेम और समर्पण ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें