फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 3.94 करोड़ से बनेगी महोली-पठराई की छह किलोमीटर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत महोली से पठराई मार्ग का 3.94 करोड़ रुपये से जल्द ही निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महोली से पठराई तक लगभग छह किलोमीटर की यह सड़क खस्ताहाल है। खराब मार्ग के कारण चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई होती है। गड्ढों के कारण कई बार लोग अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों को यह दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट का समय लगता है। इससे वे समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना में इसे शामिल किया है। इसे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया जाएगा। इससे राहगीरों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
कोट्स
महोली से पठराई मार्ग में जल्द ही सड़क निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा होगी।
राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें