फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मनरेगा में तैनात एपीओ बार नदारत, सीडीओ ने किया अंतिम चेतावनी पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मनरेगा के तहत तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विकासखंड बार गौरव अग्रवाल को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया है। वह लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं, साथ ही विभागीय पत्राचार का भी जवाब नहीं दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विकासखंड बार में तैनात गौरव अग्रवाल विगत तीन अक्तूबर से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। विभाग ने उन्हें कई बार पत्राचार किया, लेकिन उनका जवाब नहीं आया। पूरा प्रकरण जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के संज्ञान में आने बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनकी सेवा समाप्ति की चेतावनी सहित अंतिम पत्र जारी किया है। अगर इस पत्र का जवाब तीन दिवस में नहीं मिलता है, तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने बताया कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहना, कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन है, जिलाधिकारी के निर्देश पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्हें अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया है, इसके जवाब न मिलने पर उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें