फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राज्यपाल के आने से पहले शहर चमकाने में जुटा प्रशासनिक अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित दौरे से अफसरों की नींद उड़ी है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। जंग लगे खंभों का रंग रोगन किया गया। फुटपाथों पर इंटर लाकिंग ब्रिक्स लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्यपाल का जनपद में यह दूसरा दौरा है। पहली बार वह 18 नवंबर 2021 को जिले में आई थीं। उनके दौरे से शहर वासियों को काफी राहत मिली है। खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत चल रही है। वह पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से वह तुवन चौराहा से जेल चौराहा होते हुए रामनगर स्थित कल्याण सिंह सभागार पहुंचेंगी।
यह मार्ग अमृत योजना के तहत डाली जाने वाली पाइप लाइन के कारण खोदाई से एक वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। नगर वासियों की मांग के बाद भी जिम्मेदार इस मार्ग को बनवाने की सुध नहीं ले रहे थे। लेकिन, राज्यपाल के दौरे को देखते हुए दिन रात काम कराकर इस मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है। आम नागरिक यही कह रहे हैं कि राज्यपाल ऐसे ही आती रहें, इससे व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण : जिलाधिकारी अमनदीप डुली व एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कल्याण सिंह सभागार का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

कल्याण सिंह सभागार में होंगे ये कार्यक्रम : बाल विकास पुष्टाहार विभाग के बच्चे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय नृत्य, संतुलित आहार, भावगीत का प्रस्तुतीकरण इसमें शामिल है।वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-स्कूल किट एवं मेडिकल किट, पोषण पोटली वितरित की जाएगी। आयुष्मान कार्ड व घरौनी के वितरण के साथ पीएम व सीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी दी जाएगी। ऋण स्वीकृति पत्र, पीएम सूर्यघर के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, जीरो पावर्टी, युवा उद्यमियों को ई-रिक्शा, छात्राओं को टैबलेट दिया जाएगा। इसके बाद कलक्ट्रेट में अधिकारियों व रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन

-
राज्यपाल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में हेलीपैड पर आगमन
सुबह 10:10 बजे कल्याण सिंह सभागार पहुंचेंगी
सुबह 11:55 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक
दोपहर 1:00 बजे हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें