फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छोटे भाई की हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शराब के नशे में हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया।
थाना व कस्बा जखौरा के नदी मोहल्ला निवासी रतना लोधी की 30 मार्च की रात में बड़े भाई पूरन लोधी ने पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के भाई प्रताप की तहरीर पर आरोपी पूरन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की थीं। मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी पूरन लोधी को गिरफ्तार कर लिया। पूरन ने बताया कि वह अपने भाई रतना से छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को लेकर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। 30 मार्च को वह अत्यधिक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने नशे में रतना पर पत्थर से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर, उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, चंद्रकांत शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें