फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चलती कार में युवती से गैंगरेप के चर्चित मामले में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गोली से घायल होने वाले आरोपी सुरेंद्र सेन को पुलिस ने इलाज के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

14 जुलाई को कोतवाली सदर अंतर्गत एक ग्राम निवासी 19 वर्षीय युवती को कार में बैठाकर ले जाते हुए रास्ते में बादल राजा व सुरेंद्र सेन ने गैंगरेप किया था। जबकि उनका एक साथी रविशंकर कार चलाता रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों बादल राजा व रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि 15 जुलाई की देर रात को मामले में वांछित चल रहे सुरेंद्र सेन को राजघाट बांध के समीप नहर की पटरी स्थित मैलार रोड चौराहे के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सुरेंद्र सेन के पैर में गोली लगी थी और वह घायल हो गया था। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घायल आरोपी की हालत में सुधार होने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में उसे पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें