फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 1.73 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर 15 हजार किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर।कृषि विज्ञान केंद्र खिरिया मिश्र में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के भुगतान एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन की लाइव स्ट्रीमिंग कृषकाें को दिखाई गई। इस दौरान जनपद में 1.73 किसानों के खातों में पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त पहुंचाई गई। वहीं, 15 हजार किसानों की सम्मान निधि फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर रोक दी गई।
विज्ञापन

जिले में दो लाख साठ हजार किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं, इनमें जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि में पिछली बार 20वीं किस्त एक लाख 88 हजार 888 किसानों को जारी की गई थी। इस बार जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त मात्र 1,73,888 किसानों के लिए ही जारी की गई है। इससे उन किसानों के खातों में कुल लगभग 34, करोड़ 77 लाख 76 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि की राशि भेजी गई है। उपकृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि अब पीएम किसान सम्मान निधि उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने ई-फार्मर रजिस्ट्री कराई हैं और ई-फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले ऐसे लगभग पंद्रह हजार किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त को रोका गया है। वहीं जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने वहां मौजूद किसानों से ई-फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक रूप से कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें