फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रॉक फॉस्फेट के पांचवें ब्लॉक की निविदा प्रकिया हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- खनिज दोहन के बाद से मिलेगा जनपद के लोगों को रोजगार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में मड़ावरा तहसील में रॉक फॉस्फेट प्रचुर मात्रा में है। इसके दोहन के लिए इसे पांच ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। चार ब्लाकों की निविदा पूर्व में हो चुकी है। अब पांचवें और अंतिम ब्लॉक की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रॉक दोहन के कार्य शुरू होने से यहां पर कई लोगों को रोजगार मिलेगा। रॉक से निर्मित उत्पाद तैयार करने के लिए यहां पर औद्योगिक इकाइयां खुलने की संभावना है।
तहसील मड़ावरा के गांव सौंरई में रॉक फॉस्फेट का भंडार भूगर्भ वैज्ञानिकों को वर्ष 2021 में मिला था। 221 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 16 लाख मिलियन टन रॉक फॉस्फेट है। इस क्षेत्र को भूतत्व खनिकर्म विभाग ने पांच खंड तैयार किए थे, जिसमें चार खंडों की नीलामी हो चुकी है। पहला खंड पिसनारी, गोराकलां का आरएचएसएम कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड, दूसरा खंड पिसनारी टोरी लीला कृष्णा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, तीसरा खंड एचएसएम होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, चौथा खंड सागर स्टोन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को आवंटन हुआ है। अब पांचवें खंड की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पांचवां खंड धौरीसागर बड़वार के मध्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 5.05 वर्ग किलोमीटर है। इस ब्लॉक में रॉक फॉस्फेट खनिज कुल 0.74 मिलियन टन आंका जा रहा है।
विज्ञापन

-
उर्वरक निर्माण के लिए उपयुक्त है

जिले में उपलब्ध रॉक फास्फेट का भंडार उर्वरक निर्माण के लिए उपयुक्त है। जैविक खाद बनाने के लिए गोबर तथा रॉक फॉस्फेट को प्रयोग में लाया जाता है। इसकी मदद से रासायनिक क्रिया करके सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) तथा डाई अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) रासायनिक उर्वरक तैयार किए जाते हैं। खनिज फास्फेट का सर्वाधिक प्रयोग फास्फेट उर्वरकों के निर्माण में होता है।
विज्ञापन


मड़ावरा के बड़वार में स्थित पांचवें ब्लॉक को निविदा प्रक्रिया शासनस्तर पर शुरू कर दी गई है। इससे पहले चार ब्लॉकों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही यहां पर रॉक फॉस्फेट का दोहन कार्य शुरू होगा। इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। - अमितोष वर्मा, जिला खनन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें