फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिलें दस कर्मचारी, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकास भवन में पटल से गायब रहने वाले कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने रजिस्टर मंगाकर उपस्थिति जांच की तो विभिन्न विभागों के दस कर्मचारी गायब मिलें। उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने सुबह 10.30 बजे विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। इसमें जिला विकास कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कंप्यूटर आपरेटर अजीत कुमार वर्मा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के प्रधान सहायक संजय रायजादा गायब थे। संजय रायजादा के बारे में जानकारी मिली कि वह एक फरवरी से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके अलावा मुख्य सेविका देविका रानी और ड्राइवर बरकत खान अनुपस्थित थे। कृषि विभाग के वरिष्ठ सहायक मदन राठौर और पवन कुमार दीक्षित, युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गोविंद दास, सहकारिता विभाग के कनिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह चौहान और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) राघवेंद्र शर्मा अनुपस्थित थे।
सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेकर 17 फरवरी तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने तथा स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें