ललितपुर। मंगलवार को तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 148 शिकायती पत्र आए। सबसे अधिक मामले पूर्ति विभाग से संबंधित थे।
डीएम डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में ललितपुर सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के कुल 148 शिकायती पत्र प्राप्त हुए।
इसमें पूर्ति विभाग के 27, राजस्व विभाग के 35, पुलिस विभाग के 16, विकास विभाग 18, जल संस्थान एवं जल निगम के 07 शिकायती पत्र तथा अन्य विभागों की 45 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। फरियादियों की भीड़ का आलम यह था कि गेट पर उन्हें काफी मक्ऋ करनी पड़ी।
डीएम ने फरियादियों की समस्या को ध्यान से सुना और शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय गंभीर है। ऐसे में संबंधित अधिकारी शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से करें। इनका परीक्षण रेंडम आधार पर किया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज के तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण जल्द कर अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को उपलब्ध कराएं। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। इस अवसर पर एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी, पुलिस अधीक्षक मो. इमरान, एसडीएम रमेशचंद्र तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जीवनदत्त तहसीलदार ललितपुर अवधेश कुमार निगम आदि उपस्थित रहे।