फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार चुनाव : पहले दिन 13 नामांकन फार्म बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। तहसील बार संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 13 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई।
चुनाव से पहले मतदाता सूची तैयार करने को लेकर अधिवक्ताओं को कई बैठकों का आयोजन करना पड़ा। लंबे मंथन के बाद मतदाता सूची तैयार हो सकी। सूची जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कई अधिवक्ता सक्रिय होकर जनसंपर्क में जुट गए हैं और मतदाताओं का रुख जानने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 28 और 30 मार्च को नामांकन फार्मों की बिक्री निर्धारित की गई थी। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 13 फार्म खरीदे गए। एल्डर्स कमेटी के सदस्य मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन अधिवक्ता किस पद के लिए नामांकन करेगा। नामांकन पत्र जमा होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें