फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म कर, परिवार को जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। थाना कोतवाली के अंतर्गत एक गांव निवासी 10वीं की छात्रा ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के बाद धमकी देकर जबरन उसकी मांग भरने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दसवीं की छात्रा है। कंप्यूटर सीखने रोजाना तालबेहट जाती है। गांव का ही एक व्यक्ति जो उसके पिता के साथ तालबेहट आता-जाता है। कुछ दिन पहले उसने उसे एक मोबाइल दिया था। जिसके बाद एक दिन शाम को फोन के बहाने एकांत में बुलाया और जबरन गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह डर गई। एक दिन वह उसे जबरन बाइक पर बिठाकर हजारिया मंदिर तालबेहट ले गया। जहां पर जबरदस्ती मांग में सिंदूर भरकर मोबाइल से फोटो खींच ली। जिसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। जिसके बाद वह आए दिन परेशान करने लगा। 24 नवंबर को दोपहर एक बजे वह उसे अपनी बाइक पर बिठाकर तालबेहट से थाना गांव ले गया। जाते समय रास्ते में अश्लील हरकतें की। इसी दौरान जाते समय पहचान के एक व्यक्ति ने देख लिया। जिसने पिता को सूचना दी और पिता को थाना गांव लेकर आया। पिता ने पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें