फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को 16 साल का किशोर फुसलाकर घर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव में चार साल की बालिका सोमवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का 16 वर्षीय किशोर आया और फुसलाकर बालिका को अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बालिका रोते हुए घर पहुंची। परिजन ने बालिका की हालत देखी और कारण पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन ने थाना जाखलौन में शिकायत की। पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बालिका को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि किशोर को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें