फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर से लापता किशोर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में किशोर की मौत हो गई। उसका शव निर्माणाधीन मकान के अंदर मिला। किशोर बृहस्पतिवार की दाेपहर से अपने घर से लापता चल रहा था। परिजन ने विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बरौदास्वामी निवासी प्यारेलाल के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे उसका पुत्र प्रतिपाल उर्फ अटल (15) घर से निकल गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह वे लोग पुन: उसकी खोजबीन करने लगे। जब घर से करीब एक किलोमीटर दूर निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो यहां किचन के अंदर प्रतिपाल मृतावस्था में मिला। उसके गले में रस्सी के कसने का निशान था। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक दो भाई-चार बहन में बड़ा था। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं, पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार किशोर की मौत फंदे पर लटकने के चलते होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें