फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाते समय किशोर डूबा

विज्ञापन
जामनी नदी में डूबे बालक को खोजते गोताखोर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी। महरौनी-बानपुर रोड पर निकली जामनी नदी में मंगलवार को नहाते समय अभय पुत्र मूलचंद रजक (16) निवासी धबारी नदी में डूब गया। किशोर के डूबने की खबर सुनते ही लोग इकट्ठा हो गये और लड़के को नदी के पानी में गोता लगाकर ढूढ़ने का प्रयास करने लगे। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर किशोर की तलाश में लगे रहे।
विज्ञापन

किशोर अभय मंगलवार को गणेश पुत्र अनुज (10) और धर्म पुत्र जयप्रकाश (12) को साथ में लेकर बाइक से जामनी नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूब गया । अभय के पानी में डूबते ही अनुज और जयप्रकाश चिल्लाने लगे । बच्चों के चिल्लाने की आबाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गये और अभय को ढूंढने का प्रयास करने लगे । किशोर के नदी में डूबने की खबर सुनकर गोताखोर इकट्ठे हो गए। गोताखोरों ने अभय को ढूंढने का अथक प्रयास किया गया, परन्तु उसका कोई पता नहीं चला । अभय के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों में अभय छोटा है। समाचार लिखे जाने तक अभय का कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें