ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोराना वायरस का लगातार बढ़ता संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक जहां दो से चार मरीज मिल रहे थे, लेकिन बुधवार को सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लगातार मिल रहे संक्रमित से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बुधवार को 1681 व्यक्तियों ने जांच को सैंपल दिए। आरटीपीसीआर के लिए 625 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट नहीं आई। वहीं एंटीजन जांच को लिए गए 1056 सैंपल में सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें शहर के मोहल्ला पिसनारी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय किशोरी व 40 वर्षीय महिला, मोहल्ला डोंडाघाट निवासी 49 निवासी महिला, नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बार कस्बा निवासी 30 वर्षीय युवक व बुरागांव निवासी 33 वर्षीय किशोरी पॉजिटिव पाई गई है।
यह है संक्रमितों की आंकड़ा
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2847 हो गई है। इनमें 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक 2734 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 70 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। बीते चार दिनों से अब तक आरटीपीसीआर जांच को लिए गए 1239 व्यक्तियों की रिपोर्ट आना बाकी है।
बुधवार को विभन्न सेंटरों से 1681 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें सात कोरोना संक्रमित पाए गए। 625 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी