स्मार्ट क्लास के शुभांरभ के दौरान मौजूद बीएसए
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती कचनोंदा कलां में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हो गया। इस दौरान स्मार्ट टीवी लगाकर गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापिका किरन वर्मा ने कहा कि विद्यालय ने स्वयं के खर्चे से स्मार्ट टीवी स्थापित की है। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों में बौद्धिक गुणवत्ता का विकास होगा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया, एआरपी प्रशांत राजपूत ,संदीप नामदेव, संकुल शिक्षक आशीष मिश्रा, प्रधानाध्यापक किरन वर्मा, विनीता कुमारी सविता, शिक्षामित्र सुनीता मौजूद रहीं।