ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम महेशपुरा में एक फार्महाउस के पीछे कु एं में नाबालिग लड़की का शव उतराता मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम महेशपुरा में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे एक फार्म हाउस के पीछे कुएं में चौकीदार ने एक लड़की का शव उतराते देखा और उसने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, नेहरुनगर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए। वहीं, मोहल्ला जुगपुरा निवासी मीनू (15) पुत्री दयाली पाल शनिवार की सुबह दस बजे से घर से गायब थी, उसके परिजन कुएं में लड़की के शव की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने मृतका की पहचान मीनू के रुप में कर ली।