मड़ावरा में राजकीय आईटीआई कॉलेज के लिए भूमि पूजन करते राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। शनिवार को क्षेत्र को राजकीय आईटीआई की सौगात मिल गई है। इसका भूमिपूजन श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि आईटीआई से स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा।
शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। राज्यमंत्री ने लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। सदर विधायक ने कहा कि तकनीकी शिक्षा से क्षेत्र का विकास होगा। इससे युवा रोजगार पा सकेंगे। साथ ही सरकारी नौकरी पाने के अवसर प्राप्त होंगे। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुुमर ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, एसडीएम एसपी सिंह, तहसीलदार एमके सरोज, बीडीओ दीपेंद्र पांडेय, क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीराम पटैरिया, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अशोक रावत, अजय पटैरिया, कैलाश साहू, अतुल अग्रवाल, अमित भंडारी, हरीराम दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन आरएन शुक्ला व आभार ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने व्यक्त किया।