फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 व्यक्ति और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1,423 सैंपल लिए। इनमें 15 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1,423 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 584 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को झांसी भेजे गए हैं। तीन ट्रू-नॉट व एंटीजन किट से 836 सैंपल लिए गए। इनमें आरटीपीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक व एंटीजन किट से 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के घंटाघर के पास निवासी, ब्लाक बार के ग्राम बुरागांव, कस्बा बिरधा, कस्बा जखौरा, ब्लाक मड़ावरा के ग्राम अमोदा, गुढ़ा, गौना, गोराकछया व ब्लाक तालबेहट के ग्राम बनगुवां, कंधारीकलां, बड़ाहार, करीला, हजारिया निवासी एक-एक व बम्हौरीसर निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें पांच को होम आइसोलेशन और दो संक्रमितों को झांसी रेफर किया गया। छह को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
1,825 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते संख्या 3,384 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3,264 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 73 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,825 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
शनिवार को लिए गए 1,423 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 15 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें