फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने लगाई फांसी, घर का इकलौता बेटा था

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा। पुलिस चौकी विरधा अंतर्गत ग्राम पटौवा में 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर ने किन कारणों से आत्महत्या की इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पटौवा निवासी दिनेश तिवारी का पुत्र अभय (17) बीएससी एग्रीकल्चर से पढ़ाई कर रहा था। किशोर के माता-पिता शुक्रवार को दिन में एक बजे किसी रिश्तेदारी में निकले थे। घर पर उसकी दादी थीं। दादी बाहर बैठी थीं जबकि अभय कमरे में था। करीब दो बजे दादी ने अभय को खाना खाने के लिए बुलाया। अभय ने कोई आवाज नहीं दी तो दादी कमरे में पहुंचीं। देखा तो वह कमरे के छत के सहारे फांसी का फंदा गले में डालकर लटक रहा था। उन्होंने स्थानीय लोगों को बुलाया। आसपास के
लोग मौके पर पहुुंचे और किशोर को उतारा लेकिन तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दादी ने बताया कि अभय दिनेश का इकलौता लड़का था। दिनेश के एक पुत्री है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें