फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिक्षकों ने ज्ञापन सौंप मांगी पुरानी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। इंडियन पब्लिक सर्विस इंपलाइज फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष बीपी मिश्रा के आह्वान पर दिए गए ज्ञापन में पुरानी पेंशन को बहाल करने, राष्ट्रीय वेतन आयोग गठित करने और लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण करने की मांग की गई। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी ने पेंशन को बुढ़ापे की लाठी बताते हुए कर्मचारियों से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय पदाधिकारी मजीद पठान ने मोर्चा का मांग पत्र पढ़ा। जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग की। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ हेमंत तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों का 18 माह का महंगाई भत्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। अब सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक है तो उक्त राशि मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

यूटा जिलाध्यक्ष अनिल राठौर ने कहा कि पुरानी पेंशन की समस्या प्रत्येक कर्मचारी को प्रभावित करने वाली है। उन्होंने बेसिक शिक्षा में डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को रोके जाने की मांग की। इस मौके पर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक जीएल गौतम, नारायण दास, डॉ मुकेश तिवारी, सतीश रठानिया, अंशु नामदेव, अनंत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें