फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डिजिटलाइजेशन के विरोध में शिक्षिकों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। डिजिटलाइजेशन के विरोध में बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने विभिन्न शिक्षक संघों के बैनर तले बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया और डिजिटलाइजेशन को निरस्त करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को विभिन्न शिक्षक संगठन से जुड़े सैकड़ों शिक्षक बीएसए कार्यालय में जुटे और यहां धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विनोद निरंजन, शकुंतला कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की आनलाइन उपस्थिति का आदेश बिना संसाधन के जारी कर दिया गया। डॉ मुकेश तिवारी और गौरव त्रिपाठी ने डिजिटलाइजेशन को शिक्षकों की निजता का हनन बताया। विद्यालय के आनलाइन कार्यों को करने के लिए संसाधन की व्यवस्था सरकार से करने को कहा।
विज्ञापन

बीएसए हरिकेश यादव ने शिक्षकों की बातों को सुना और उनको समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया। इस दौरान सत्येंद्र जैन, प्रशांत राजपूत, अनिल त्रिपाठी, अरुण निरंजन, दिलीप राजपूत, पुष्पेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
ये शिक्षक संगठन रहे प्रदर्शन में शामिल
डिजिटलाइजेशन के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेशीय मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें