फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जब मन किया, तब विद्यालय पहुंच रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को बीएसए के निरीक्षण में हुआ। एक विद्यालय में तो कक्षाओं के ताले भी बीएसए के सामने ही खोले गए और दो शिक्षिकाएं उनके सामने ही स्कूल पहुंचीं। बीएसए ने अनुपस्थित एक शिक्षक व एक शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह सुबह पौने आठ बजे ब्लॉक जखौरा अंतर्गत कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़वार पहुंचे। यहां कार्यरत दस शिक्षकों के सापेक्ष मात्र चार शिक्षक उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक बसंत जैन व शिक्षामित्र सिरनाम सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। सहायक अध्यापक नीता चौबे और अभिलाषा पाठक बीएसए के निरीक्षण के समय 7:45 बजे पहुंचीं। बीएसए की मौजूदगी में ही कक्षाओं के ताले खोले गए। नामांकित 265 छात्रों के सापेक्ष 48 छात्र ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन

विद्यालय में मिली कमियों को देखते हुए बीएसए ने सहायक अध्यापक बसंत जैन का अनुपस्थित दिन का वेतन और शिक्षामित्र का मानदेय काटने का आदेश दिया। इसके साथ ही पूरे स्टाफ से अलग-अलग स्पष्टीकरण तीन दिन में मांगा। इसके बाद बीएसए नगर क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां कार्यरत दो शिक्षिकाओं में से एक शिक्षिका स्मृति सिंह उपस्थित थीं। जबकि, सहायक अध्यापक राखी चार अप्रैल से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही थीं। नामांकित 38 छात्रों के सापेक्ष 11 ही उपस्थित मिले। बीएसए ने सहायक अध्यापक राखी का अप्रैल का वेतन अवरुद्ध करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

-
एक विद्यालय में हमारे सामने ही दो शिक्षिकाएं पौने आठ बजे विद्यालय पहुंचीं। बच्चों की उपस्थिति भी काफी कम मिली। बिना किसी सूचना के शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले।- रणवीर सिंह, बीएसए


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें