फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिला तो सिखाएंगे सबक

Sat, 22 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया गया तो शासन को सबक सिखाया जाएगा। हालांकि शासन ने अपने वादे को पूरा करने के उद्देश्य से जनशक्ति निर्धारण की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षकों से मांगी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कुछ प्रबंधक जन शक्ति की सूचना मुहैया नहीं करा रहे हैं। जिस दिन प्रदेश के सभी जिलों से जन शक्ति की सूचना पहुंच जाएगी, उसी समय शिक्षक कर्मचारियों को मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, लखनलाल त्रिपाठी, रामबाबू पटैरिया, राजेंद्र यादव, राजेश शुक्ला, केपी बुंदेला, केके सविता, मगनलाल चौरसिया, निधि श्रीवास्तव, यज्ञेश श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, अनिल कुमार, केदारनाथ, अमित दुबे, सतीश निरंजन, सुनील निरंजन, श्रीमन, शिमला राठौर, रामदेवी निरंजन, डीआर निरंजन, रामप्रसाद राजपूत, गोरेलाल कुशवाहा, शिवराज सिंह, रेखा खरे, नवीन खरे, राजकुमार, हरिमोहन तिवारी, गनपतलाल, सियाशरण, संतोष, जयप्रकाश निरंजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें