फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय शिक्षकों के तबादलों पर रोक

Thu, 20 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
transfer news lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी मंडल के मंडलायुक्त ने बाहरी जनपदों से स्थानांतरित होकर आए परिषदीय अध्यापकों की तैनाती में गड़बड़ी की शिकायत पर सभी तरह के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों का कोई भी स्थानांतरण बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर से नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते माह में शासन की ओर से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई गई थी। इस दौरान दर्जनों अध्यापकों को गृह जनपद जाने का मौका मिला। लेकिन, उनकी तैनाती में गड़बड़ियां बरती जा रही हैं। इस तरह की शिकायतें मंडलायुक्त झांसी के राम मोहन राव के समक्ष पहुंची। जिस पर उन्होंने शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी है। उन्होंने झांसी मंडल के जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि संज्ञान में आया है कि कई अध्यापक बाहरी जनपदों से स्थानांतरित होकर मंडल के जनपदों में आए हैं। उनकी तैनाती में बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा जानबूझकर विलंब किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ अध्यापकों को आसपास के विद्यालयों में समायोजित कर उन्हें उपकृत किया जा रहा है। अब बेसिक शिक्षा स्तर से किसी भी अध्यापक का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। सभी अध्यापकों के स्थानांतरण/समायोजन मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव प्राप्त कर जिलाधिकारी द्वारा किए जाएंगे। मंडलायुक्त के सख्त रुख से बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय का कहना है कि इस प्रकार का जनपद में कोई भी मामला नहीं है। मंडलायुक्त के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें