फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में शिक्षक, कर्मचारियों के लगाए जाएंगे फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में शिक्षक, कर्मचारियों के लगाए जाएंगे फोटो
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड महरौनी, मड़ावरा और बार में बैठक कर प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में पूर्ण सफाई, पेयजल और शौचालय दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय में कोई शिक्षक किसी अन्य व्यक्ति को ठेके पर शिक्षण के लिए रखता है तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षक, कर्मचारियों के फोटो दीवार पर लगाने के निर्देश दिए।
बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय का शैक्षिक कैलेंडर तैयार कराया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी मासिक बैठक में समीक्षा कर शिक्षकों को अवगत कराएं। प्रत्येक विद्यालय में महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम मनाते हुए बच्चों को जानकारी दी जाए। प्रत्येक विद्यालय/ब्लॉक संसाधन केंद्र/खंड शिक्षा अधिकारी, कार्यालय व कार्यालय में प्लास्टिक बैग को प्रतिबंध किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने पौधरोपण का महत्व बताते हुए कहा कि इसके लिए बच्चों को जागरूक किया जाए, प्रति बच्चा/प्रति शिक्षक एवं अधिकारीगण द्वारा 05-05 फलदार पौधों का रोपण किया जाए। किसी भी विद्यालय में नियमित शिक्षक के स्थान पर अन्य शिक्षक/व्यक्ति से शिक्षण कार्य कराया जाता है तो सीधे सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में कार्यरत समस्त सम्मानित गुरुजन/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण फोटो सहित विवरण फ्लैक्स बैनर/दीवालों पर लगाया जाए। विद्यालय समय में कोई भी शिक्षक उनके कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय/ब्लॉक संसाधन केंद्र/ अन्य किसी कार्यालय में घूमते हुए पाया जाएगा तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्कूल चलो अभियान 01 जुलाई से चलाया जाएगा। इसमें मंत्री/सांसद/संसद सदस्य/विधायकों समस्त जन प्रतिनिधि को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित किया जाएगा। मिड डे मील की प्रतिदिन जांच की जाएगी। बच्चों को गुणवत्तायुक्त व निर्धारित मिन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए, साथ ही प्रत्येक सोमवार को फल व प्रत्येक बुधवार को दूध का वितरण भी सुनिश्चित कराया जाए। रसोईयों के मानदेय की बढोत्तरी की जानकारी दी जाए।
मां समूह में सम्मलित ऐसे बच्चों की माताओं जो विद्यालय से उत्तीर्ण हो गये हैं या अन्यत्र चले गये हैं उनके स्थान पर अध्ययनरत बच्चों की माताओं को समूह में सम्मलित किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय एवं केजीबी विद्यालय में किचन गार्डेन बनाया जाएगा। विद्यालय में कम से कम 01 महिला शिक्षिका रखी जाएगी। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमान्य विद्यालय पर होगी कार्रवाई
बीएसए ने कहा कि जनपद के किसी भी विकासखंड में अमान्य विद्यालय का संचालन नहीं होना चाहिये। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी संचालित अमान्य विद्यालयों को तत्काल बंद कराते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची की प्रति जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी, (संबंधित तहसील)/जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें