फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्रा से अश्लीलता करने वाले शिक्षक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-महरौनी। 10वीं की छात्रा से अश्लील हरकतें करने के मामले में गिरफ्तार शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कोतवाली महरौनी क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। उसने बताया था कि एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली उसकी 14 वर्षीय पुत्री से बोर्ड पेपर के दौरान कक्षाध्यापक चाली राजा ने अश्लील हरकतें की। बाथरूम में ले जाने का दबाव बनाने के साथ हाथ पकड़कर घर ले जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उक्त कॉलेज के प्रिंसिपल पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप जड़ा था। पीड़िता ने शिक्षक द्वारा मोबाइल पर की गई बातचीत की क्लिप भी पुलिस को सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने आरोपी शिक्षक चाली राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। सोमवार शाम को कोतवाली महरौनी पुलिस ने आरोपी शिक्षक चाली राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक चाली राजा को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें