फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जीवित होने का प्रमाण लेकर कार्यालयों के चक्कर लगा रही शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बोली- आधार में बताया जा रहा मृत, नहीं हो रहा सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ सिलावन। आधार डाटा में हुई गंभीर त्रुटि के चलते शिक्षक को मृत घोषित कर दिया गया। इसका असर यह हुआ कि संबंधित शिक्षिका को सरकारी कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह कार्यालय में अपनी जीवित होने का प्रमाण लेकर सुधार के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय महरौनी नंबर एक की शिक्षिका रुचि जैन को अपने आप को जीवित साबित करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षिका ने बताया कि आधार में त्रुटिवश उसे मृत बता देने से यह समस्या उत्पन्न हो गई है। जब अपडेट करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो दो साल से जिला कार्यालय से लेकर आधार रीजनल कार्यालय लखनऊ तक चक्कर लगा रही है। शिक्षिका ने अनुभाग अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आधार में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें