फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटी, 13 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी के चंदेरी जागेश्वरी माता मंदिर के पास जाते समय ग्राम गनगौरा के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्य प्रदेश के चंदेरी जागेश्वरी माता मंदिर दर्शन करने के लिए जाते समय टैक्सी शनिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर ग्राम गनगौरा के पास पलट गई। जिससे बच्चे, महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोविंद नगर से शनिवार दोपहर एक टैक्सी में दर्जन भर से अधिक लोग सवार होकर मध्य प्रदेश के जागेश्वरी माता मंदिर के लिए जा रहे थे। टैक्सी को राजा प्रताप (26) निवासी गोविंद नगर चला रहा था। उसमें गायत्री (42) निवासी सुभाषपुरा, संजू (30) निवासी गोविंद नगर, मयंक (12), तनु (25) निवासी भोपाल, अनीता (50) निवासी सुभाषपुरा, हर्षिता (12) निवासी सुभाषपुरा, खुशबू (13), पवित्र (12), नीलम (24), हर्ष (9) निवासी गोविंद नगर, रोशनी (24) निवासी झांसी और रोली सवार थे। अभी टैक्सी चौकी राजघाट क्षेत्र के ग्राम गनगौरा के पास पहुंची थी कि अचानक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे उसमें सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना देखकर आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और टैक्सी से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि टैक्सी पलटने से 13 सवारियां घायल हुई। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें