फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी पलटने से पांच महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के सिलगन गेट के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें बैठी पांच महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी महिलाएं दैलवारा व सिलगन में पूजा-अर्चना के लिए गई थीं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरूनगर व मड़ावरा के रनगांव निवासी पांच महिलाएं रविवार को सिलगन व दैलवारा में पूजापाठ के लिए गई थीं। पूजा के बाद वह सभी रविवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे दैलवारा व सिलगन से एक ऑटो में सवार होकर ललितपुर आ रही थी। अभी उनकी ऑटो सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के गेट से शहर की तरफ कुछ दूर निकली थी कि अचानक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे ऑटो में सवार सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर थी, हालांकि चिकित्सकों द्वारा सभी महिलाओं का उपचार कर भर्ती कर लिया गया। घायलों में थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव निवासी कुसुम (60) पत्नी नन्नू, शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी निकिता (18) पत्नी नरेंद्र, पुष्पा (25) पत्नी दिलीप एवं ज्ञान (40) पत्नी घनश्याम, शांति (29) पत्नी रवि शामिल हैं।
इससे पूर्व भी सोलह दिन पहले एक फरवरी को ग्राम चीरा के पास एक ऑटो पलट गई थी, जिसमें पंद्रह सवारियां घायल हो गई थीं। जबकि इससे एक दिन पहले 31 जनवरी को ग्राम छपरट में ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, इसमें सात लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें