फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी का इंतजाम करने में बच्चे भी आए आगे

विज्ञापन
नेहरू नगर में हैड़पंप से पानी भरने के लिए लगी भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर में तीसरे दिन शनिवार को भी पेयजल की समस्या बनी रही। बच्चों ने पीने का पानी भरने में परिवारीजनों का सहयोग किया। तमाम बच्चे सुबह से ही हैंडपंप पर पानी भरने पहुंच गए थे। कुछ वृद्धों ने भी हाथ में लाठी लिए पानी भरा।
विज्ञापन

नेहरू नगर को बड़ी पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है, वही पाइप लाइन पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल संस्थान को इसे ठीक करने में पसीना छूट हो गया। शुक्रवार को आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार को सुबह से श्रमिक पाइप लाइन की मरम्मत करने पहुंचे। इस पाइप लाइन पर देर शाम तक काम चला। रविवार को जलापूर्ति दुरुस्त होने की उम्मीद की जा रही है। दो दिन से जलापूर्ति ठप होने से घरों में पानी का स्टाक लगभग पूरी तरह समाप्त हो गया था। इस कारण परिजनों ने बच्चों को भी पानी भरने में लगाया। कुछ बच्चे हैंडपंप चलाते दिखे तो कुछ रास्ते में पानी भरकर घरों में ले गए।
तीन दिन से ठप जलापूर्ति ने गर्मियों की याद ताजा कर दी। जिस तरह लोग पेयजल समस्या की जूझते दिखे, वैसा नजारा गर्मियों में रहता है। सर्दियों में हैंडपंपों का जल स्तर ठीक बना है, उधर पाइप लाइन से भी आपूर्ति मिल रही थी तो इससे पहले पेयजल समस्या का ज्यादा अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन

- कमल कुंवर
मोहल्ला नेहरू नगर की पेयजल समस्या किसी से छिपी नहीं है। यहां के लोगों को टंकी बनने का इंतजार है। पहले से चली आ रही आपूर्ति भगवान भरोसे है। कब खराब हो जाए? यह किसी को पता नहीं रहता है। इस वजह से लोग पानी का स्टाक करके चलते हैं, लेकिन तीन दिन में वह खत्म हो गया।
- मिथलेश
सुबह के समय जलापूर्ति हो जाए तो दिनचर्या बिगड़ती नहीं है। तीन दिन से लोग हैंडपंप के पास खड़े हैं, जिससे श्रमिक मजदूरी के लिए नहीं जा पा रहे हैं। सुबह ही बच्चों को स्कूल भेजना पड़ता है, ऐसे में बच्चों की पढाई भी प्रभावित हुई।
- सतीश
हैंडपंप से एक- दो बाल्टी से काम नहीं चलता है, इसलिए एक साथ कई बर्तन लेकर पानी भरने जाना पड़ता है। इस तरह घर के लिए पानी की जरूरत पूरी हो पाती है।
- विमला देवी
जिन क्षेत्रों में पहले से पाइप लाइन की आपूर्ति महीनों से ठप है, उनके लिए कोई परेशानी नहीं हुई। वे तो पहले से ही हैंडपंप से पानी भर रहे थे। यह उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। परेशान वे लोग हुए जो जल संस्थान की पाइप लाइन की आपूर्ति के सहारे थे।
- तुलाराम
देर शाम तक पाइप लाइन पर काम चलता रहा। अब कह सकते हैं कि रविवार को जलापूर्ति मोहल्लेवासियों को होगी। यदि कोई दिक्कत होती है तो मौके पर पहुंचकर कमियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन

- संजीव कुमार
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें