फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
कैप्सन - सड़क पर पलटी हुई कार - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। बृहस्पतिवार को तड़के तरगुवां के पास तेज गति से जा रही कार पलट जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह एक कार झांसी से ललितपुर की ओर जा रही थी। तेज गति से जा रही कार तरगुवां के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कार से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। घायल युवक का नाम रोहित (32) ओमप्रकाश निवासी फिरोजाबाद बताया गया है।
हादसे में कार चालक रवि (24) पुत्र खेमसिंह त्यागी की मौत हो गई है। मृतक रवि ग्राम मछरिया थाना देवली तहसील राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें