फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलसूत्र लेकर टप्पेबाज भागा

विज्ञापन
टप्पेबाजी की शिकार महिला - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। थाना पाली अंतर्गत बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते समय एक महिला को बातों में उलझाकर टप्पेबाज उसका मंगलसूत्र और एक हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ मुन्नी चौरसिया पत्नी सीताराम अपने मायके पाली में हवन के कार्यक्रम में आईं थी। शनिवार की सुबह ससुराल वापस जाने के लिए पाली बस स्टैंड पर बैठकर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक आया और कहने लगा कि आप कमल की मामी हैं। सही पहचान बताने पर वह महिला के पास में बैठ गया और बातचीत करने लगा। इतने में महिला से युवक ने कहा कि ऐसा ही मंगलसूत्र हमें अपनी मां के लिए बनवाना है। हम इसे सोनी को दिखाकर आते हैं। महिला ने मंगलसूत्र उतारकर दे दिया। उसने महिला से पांच सौ रुपये और उसके पति से पांच सौ रुपये मांगे। चूूंकि, महिला उसे जान-पहचान वाला समझ रही थी, इसलिए उसको दोनों ने एक हजार रुपये भी दे दिए। पैसा और मंगलसूत्र लेकर वह वहां से गायब हो गया।
जब काफी देर तक युवक नहीं लौटा तो महिला घबरा गई और उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बता दें बस स्टैंड पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। करीब एक साल पहले कस्बा निवासी रतन की पत्नी की झुमकी लेकर टप्पेबाज भाग गए थे।
विज्ञापन

टप्पेबाज किराने का समान छोड़कर भागा
पाली। टप्पेबाज ने बस स्टैंड पर सतेंद्र जैन के किराना स्टोर से पांच किलोग्राम बतासा, 10 नारियल, पांच अगरबत्तियों के पैकेट, आधा किलोग्राम चिरौंजी खरीदी थी। वह किराने का सामान छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें