फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शादी में शामिल होने रिश्तेदारी में आए युवक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी रविंद्र रैकवार (22) पुत्र रामदास 27 फरवरी को शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए आया था। वह 28 फरवरी की सुबह ग्राम बुढ़वार से निकला। दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरु कर दी। दोपहर बाद सिद्दन मंदिर के पीछे मृत अवस्था में मिला। पुलिस को जेब में आधार कार्ड मिला। इसी दौरान रिश्तेदार भी खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें