तालबेहट (ललितपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतगणना का काम श्री मर्दन सिंह इंटर कालेज में सुबह आठ बजे भारी अव्यवस्थाओं के मध्य प्रारंभ हुआ। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के मात्र 16 परिणाम ही आ सके थे। जिला पंचायत सदस्यों की गणना का काम जारी था।
सुबह से ही भारी संख्या में उम्मीदवार और उनके समर्थकों का मर्दन सिंह इंटर कालेज मैदान पर जमावड़ा लग गया था। धीमी गणना के चलते दोपहर में पहला परिणाम वर्मा विहार का लगभग डेढ़ बजे आया था, जिसमें प्रियंका पत्नी चरन सिंह ने 303 मत प्राप्त कर ऊषा को 141 मतों से हराया। कंधारी कलां में रीता पत्नी सुरेंद्र सिंह ने 478 मत प्राप्त कर सरोज को 123 मतों से, उगरपुर द्वितीय में हजारी पुत्र 340 ने गोपाल 264 को हराया, कड़ेसराकलां प्रथम में रमेश पुत्र रामसिंह 332 ने जमना 183 को, कड़ेसराकलां द्वितीय में मुन्नी पत्नि लक्ष्मन 218 ने लाला राम 124 को हराया, थाना गांव प्रथम में सुरेंद्र प्रताप पुत्र जगदीश सिंह 170 ने ललित 156 को हराया, थानागांव द्वितीय में मनोहर पुत्र सुंदर 328 ने महेंद्र 246 को, थानागांव तृतीय बंशीलाल 242 ने अरविंद 116 को हराया।
वही हंसारकलां में सिक्का पत्नि लखन सिंह 399, तेरई राकेश पुत्र बाबूलाल 328, म्याव में अजय सिंह पुत्र लोकेंद्र सिंह 506 मत, सुनौरी प्रथम अशोक पुत्र धर्मदास 224 मत, खैराड़ाग रामप्रसाद 417, विजयपुरा भागीरथ पुत्र समरथ सिंह 292 मत, सुनौरी द्वितीय में शिवकुवंर 450 मत, थाना चतुर्थ श्रीमती सरोज 95 मत पाकर विजयी हुई।
मतगणना की स्थिति का जिलाधिकारी डॉक्टर रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, एडीएम एम के त्रिवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, ने गणना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस मौके पर काफी संख्या में श्री मर्दन सिंह इंटर कालेज पर लोगों की भीड़ लगी रही।