फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित

Mon, 02 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बार/मड़ावरा (ललितपुर)। पंचायत चुनाव की मतगणना में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुछ परिणाम घोषित कर दिए गए। मतगणना की रफ्तार काफी धीमी रही, जिससे सभी परिणाम नहीं आ सके। रात्रि आठ बजे के बाद मतगणना कार्मिकों की शिफ्ट बइल गई। ऐसे में बाकी परिणाम देर रात तक जारी हो सके। बार ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य बार-1 से प्रत्याशी मगनलाल दयाल 403 वोट पाकर विजयी रहे। उन्होंने रामजीवन को हराया। उन्हें 381 मत मिले। बार-2 सीट पर सावित्री देवी 354  वोट पाकर विजयी रहीं। उन्होंने माया देवी को हराया। उन्हें 224  मत मिले। लड़वारी क्षेत्र से नत्थू सिंह 471  वोट पाकर विजयी रहे। कृष्ण पाल सिंह को 325 मत मिले। भैलोनी सूबा सीट से सोहन   को 527 मत मिले, जबकि राकेश  को 331 वोटों से संतोष करना पड़ा। बुरौगांव द्वितीय से गेंदारानी  पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुकी हैं।
विज्ञापन




सुनवाहा प्रथम सीट से जानकी  ने 267  मत पाकर विजय हासिल की। दीनदयाल  को 205 मत मिले। सुनवाहा द्वितीय सीट से पुष्पा  226 मत पाकर विजयी रहीं। अंगूरी को 200  वोट मिले। बानपुर- 2 सीट से मुन्ना 245 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने बुंदेल सिंह को हराया, जिन्हें 233 मत मिले। बार-3 सीट से अमित कुमार 208 मत पाकर विजयी रहे। नारायन सिंह को 161 वोट मिले। बार-4 सीट से गुड्डी 358 मत पाकर विजयी रहीं। कडेसरावारी को 327 मत मिले। पुराधनकुआं प्रथम से जमुनियाबाई  244 मत पाकर जीतीं, जबकि गोमती  203 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
उधर, मड़ावरा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए रमगढा सीट से पानकुवंर 668  मत पाकर विजयी रहीं। देवकी  देवी  को 275  वोट मिले। गिदवाहा सीट पर योगेंद्र प्रताप सिंह 652  मत पाकर विजयी रहे। नरेंद्र प्रताप सिंह को 509 वोट मिले। मडावरा-1 सीट से आलोक  345 मत पाकर विजयी रहे। संदीप कुमार  को 276   मत मिले।
विज्ञापन

मडावरा-2 सीट से चंद्रदीप  रावत 553 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने निवर्तमान ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी को हराया। उन्हें  399 वोट मिले। बम्हौरीकलॉ में हरनाम सिंह  348   वोट पाकर विजयी रहे। ज्ञानी  को 280  मत मिले। गुरयाना सीट पर अरविंद सिंह  437 मत पाकर विजयी रहे। अभिषेक प्रताप सिंह 409 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। गौना द्वितीय से रामसेवक  मत पाकर विजयी रहे। यशपाल सिंह को 321 मतों से संतोष करना पड़ा। यहां बराबर वोट होने के कारण टास करना पड़ा। गौना तृतीय से हरीबाई  215 मत पाकर विजयी रहीं। प्रेमवाई 197 को वोट मिले। नाराहट-1 सीट से राधा 356 वोट पाकर विजयी रहीं। सविता को 332 मत मिले। नाराहट-2 से मोनू यादव 373 पाकर विजयी रहे। प्रकाश को 174 वोट मिले। नाराहट-3 सीट से अवधरानी 199 मत पाकर विजयी रहीं। उमा देवी को 186 मत मिले। पारौल द्वितीय से प्रीति 229 वोट पाकर विजयी रहीं। राजकुंवर    को 203 मत मिले।



सौंरई-1 सीट से भगवान दास 343 मत पाकर विजयी रहे। अजुद्दी को 325 मत मिले। सौंरई-2 सीट से इंद्रपाल सिंह सीटे। उन्हें 352 मत और विनोद कुमार को 294 मत मिले। सीरौन से उम्मेद 331 मत पाकर विजयी रहे। यहां पुरुषोतम को 258 मत मिले। धौरीसागर में बड़ी बहू 299 मत पाकर विजयी रहीं। कुसुमरानी को 289 मत मिले। टौरी सीट से भगुंता 321 मत पाकर विजयी रहे। छोटा  को 282 मत मिले। इकौना सीट से पर्वत 506 वोट पाकर विजयी रहे। वृंदावन को 489 मत मिले। मड़ावरा- 4 से मनोहर 669 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने सोनू को हराया। सोनू को 435 मत मिले। बहादुरपुर प्रथम से बल्देव सिंह 242 मत पाकर विजयी रहे। हाकिम सिंह को 171 मत मिले। बहादुरपुर द्वितीय से फूला देवी 374 मत पाकर विजयी रहीं। माया देवी को 354 मत मिले। बैरवारा सीट से जितेंद्र सिंह 526 वोट पाकर विजयी रहे। दूसरे स्थान पर मुकुंद को 418 मत मिले। सरखड़ी सीट से मीना देवी 349 मत पाकर विजयी रहीं। सुमन देवी को 301 मत मिले। जलंधर सीट से राजकुमारी सिंह 239 मत पाकर विजयी रहीं। संध्या देवी को 180 मत मिले। कुर्रट सीट से नंदू 214 वोट पाकर जीते, जबकि जगराज को 192 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें