फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दीपावली से पहले ही जाम में जकड़ा तालबेहट

विज्ञापन
नगर के मुख्यमार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
तालबेहट। प्रकाश पर्व दीपावली से पहले ही नगर की सड़कों पर प्रतिदिन जाम लग रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियों ने दिन में भारी वाहनों की निकासी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रशासन ने कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। सड़कों पर सामान रखने वालों और ठेला खड़ा करने वालों पर कार्रवाई हुई थी। अभियान के बाद कुछ लोग फिर पुराने ढर्रे पर आ गए। त्योहार के कारण आसपास के गांवों से लोग खरीदारी को आ रहे हैं। किसान खाद के लिए भी नगर में आ रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के आगे सामान फैला दिया है। इससे नगर के मुख्य मार्ग सहित अन्य सड़कें सकरी हो गई हैं। दिन में कई बार जाम की स्थिति बन रही है।
नगर में जाम का प्रमुख कारण दुकानदारों द्वारा सामान फैलाना है। भारी वाहनों की निकासी भी जाम का एक बड़ा कारण है। प्रशासन ने कुछ माह पहले दिन में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया था। व्यापारी संगठनों के विरोध के बाद यह प्रतिबंध हटा दिया गया था। इसके बाद दिन में भारी वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन

000000
फोटो 46
नगर में जाम लगने से आम व्यक्ति को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन को इस ओर सख्त कदम उठाने चाहिए। जिससे नगर की जनता को जाम से निजात मिल सके।- राकेश जैन, व्यापारी
000000
फोटो - 47
प्रशासन को पूर्व की भांति नगर की सड़कों पर दिन में भारी वाहनों की निकासी बंद कर देनी चाहिए। तभी जनता को जाम से निजात मिल सकेगी।- हरीराम श्रीवास, अध्यक्ष बार एसोसिएशन तालबेहट
0000
वर्जन
नगर में लगने वाले जाम से निजात के लिए प्रशासन ने पहले व्यापारियों के साथ बैठ कर योजना बनाई थी लेकिन कुछ लोगों की आपत्ति के चलते उस पर अमल न हो सका। जाम की समस्या से मुक्त होने के लिए दुकानदारों एवं नगरवासियों को फिर से मिलकर योजना बनाई जाएगी।- आशीष कुमार मिश्रा, सीओ तालबेहट।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें