फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है तालबेहट का मेला : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। जन्माष्टमी एवं पीर बाबा के ऐतिहासिक मेले का विधायक रामरतन कुशवाहा ने शुभारंभ किया। पीर बाबा की सवारी निकली, आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग उमड़े।
विज्ञापन

नगर में सौ से अधिक वर्षों से लगते चले आ रहे कृष्ण जन्माष्टमी एवं पीर बाबा के मेले के पहले दिन सरफयाना मोहल्ला स्थित जाहर, नाहर, गोगा पीर की बड़ी मडिया पर भजन-पूजन आदि हुआ। सायंकाल पांच बजे घुल्ला की सवारी निकली। इसके बाद वीर बाबा की सवारी टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे स्थित मडिया पहुंची। विधायक रामरतन कुशवाहा ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला सांस्कृतिक विरासत का बोध कराता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, हरिश्चंद्र रावत, नीरज पटैरिया, ईओ साक्षी साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें