फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धर्म और सत्य की रक्षा के लिए भगवान परशुराम से लें प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सपा कार्यालय में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।
विज्ञापन

सपा के जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम शिवजी के महान भक्त माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष परशुराम जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। भगवान परशुराम का जन्म माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि के घर प्रदोष काल में हुआ था। उन्हें चिरंजीवी भी माना जाता है। इसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। उनके द्वारा दिखाए गए धर्म और सत्य के मार्ग पर चलें। इस दौरान जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, जिला सचिव करन पटेल, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, हरिसिंह यादव जिजयावन, युवाजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, ओमप्रकाश कुशवाहा, शैलेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें