फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा कराएं या गृह परीक्षाएं

Thu, 16 Mar 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा कराएं या गृह परीक्षाएं - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा बेसिक शिक्षा के सहारे संचालित होगी। डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षकों की कमी को देखते हुए करीब 1400 शिक्षकों की मांग बीएसए से की है। इसके अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई आरंभ कर दी है।      
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 मार्च से आरंभ हो रही है। इस परीक्षा में हाईस्कूल के 22,195 और इंटरमीडिएट के 13,798 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के उद्देश्य से 42 केंद्र बनाए हैं। वर्तमान में परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इसमें माध्यमिक शिक्षकों की संख्या कम पड़ रही है। इस विषम स्थिति से निपटने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की मदद ली जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आरपी वर्मा ने केंद्रवार कक्ष निरीक्षकों की कमी दर्शाते हुए बीएसए को मांग पत्र भेजा है। इस तरह पूरे जिले में करीब चौदह शिक्षकों की जरूरत महसूस की जा रही है। बुधवार को संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों से शिक्षकों को चिह्नित करते हुए उन्हें कक्ष निरीक्षक का आदेश निर्गत किया। जिससे केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों ने ज्वाइन करना आरंभ कर दिया है।      
      
रद्दोबदल होते रहे आदेश
बुधवार को कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति के आदेश दिन भर रद्दोबदल होते रहे। विशेषकर ब्लाक जखौरा में कुछ ऐसा ही नजारा रहा। यहां खंड शिक्षा अधिकारी ह्दयशंकर लाल श्रीवास्तव ने अपने ब्लाक अंतर्गत विभिन्न केंद्रों पर शिक्षक/शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगा दी। उन्हीं में से कुछ शिक्षकों की ड्यूटी नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर लगा दी गई। इसकी भनक लगते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी आपत्ति अफसरों के समक्ष दर्ज कराई। जिस पर वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा ने लगाई ड्यूटी के आदेश को निरस्त कर दिया। इस तरह दिन भर यह खेल चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें