ललितपुर। बुुधवार को कस्बा जाखलौन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके संस्मरण सुनाए।
सभा में जाखलौन और विरधा भाजपा मंडल में कार्यकर्त्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी सुरेश कौंतेय ने मुखर्जी के बलिदान का स्मरण करते हुए बताया कि आजादी के बाद कश्मीर को भारत में अलग राज्य का दर्जा दिया गया था और किसी भी अन्य प्रदेश के भारतीय नागरिक को कश्मीर में प्रवेश के पहले स्वीकृति आवश्यक होती थी, जिसे समाप्त करने के लिए ़डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर तक पैदल मार्च किया था। जम्मू में उन्हें गिरफ्तार कर कैद कर लिया था, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके बलिदान ने कश्मीर को भारत में जोड़ने की दिशा में नींव की ईंट का काम किया था। वहीं जाखलौन में भी मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामबिहारी कौशिक, कुंजन सिंह लोधी, महामंत्री सुनील मिश्रा, जितेंद्र रिछारिया, रविंद्र पाठक, महावीर दीक्षित, डॉ. अविनाश देशमुख, शेर सिंह पंवार, पवन पटेरिया, नीटू दुबे, पंकज ताम्रकार, सतीश पाठक और रानू तिवारी मौजूद रहे।
फोटो 9
एक देश, एक संविधान, एक विधान का दिया था नारा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष और पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि आज कश्मीर जो हमारा है, इसका सारा श्रेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता है। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कार्यकर्ताओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में जानकारी दी। जगदीश सिंह लोधी ने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश, एक संविधान, एक विधान, एक निशान नारा दिया था। रमेश कुमार सिंह लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलने पर चलने की जरूरत है। क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन व संचालन जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास ने किया। कार्यक्रम प्रभारी आरके विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां वृहद पौधरोपण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नूकोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री गण बब्बू राजा बुंदेला, महेश भैया, कार्यक्रम संयोजक आर के विश्वकर्मा, नरेंद्र ताम्रकार, महिला संयोजक लक्ष्मी रावत, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गंधर्व सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया, घनश्याम साहू, जिला मंत्री गौरव चौधरी,रजनी अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, प्रभाकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।