फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखौरा में सबसे अधिक 3583 लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। वैक्सीनेशन के लाभार्थियों की संख्या भले ही बढ़ गई हो, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष गति धीमी चल रही है। ब्लॉक बिरधा में 91540 लोगों में से 2121 लाभार्थियों (2.32 प्रतिशत) का टीकाकरण हुआ है, जो सबसे कम है। इसी तरह तालबेहट में भी 85520 के सापेक्ष मात्र 2304 युवाओं (2.69 प्रतिशत) का टीकाकरण हुआ है। जबकि जखौरा में सबसे अधिक 3583 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

शुुरूआती दौर में जहां 15 सौ लोग वैक्सीनेशन करा रहे थे, अब संख्या छह हजार के पार पहुंच गई है। लेकिन जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन की गति धीमी है। यहां पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीनेशन की शुरूआत शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक मड़ावरा व बिरधा स्थित सीएचसी व पीएचसी से की गई थी। इसके बाद भी वैक्सीनेशन में सबसे पीछे बिरधा ब्लॉक चल रहा है। ब्लाक बिरधा में 18 से 44 वर्ष के युवाओं के वैक्सीनेशन का लक्ष्य 91540 के सापेक्ष मात्र 2121 को डोज लगाई गई है, जो 2.32 प्रतिशत है। वहीं ब्लाक तालबेहट में 85520 के सापेक्ष 2304 को डोज लगाई गई, जो 2.69 है। वहीं बार में 74392 के सापेक्ष 2451 को, महरौनी में 78718 के सापेक्ष 2468 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मड़ावरा में 69339 के सापेक्ष 2528, जखौरा में 97846 के सापेक्ष 3583 लाभार्थियों को टीकाकरण कर सबसे आगे चल रहा है।
---
एक नजर में जनपद की वैक्सीनेशन की स्थिति
क्षेत्र 18 से 44 की संख्या 45 से अधिक उम्र की संख्या
ललितपुर 11992 10041
जखौरा 3583 12180
मड़ावरा 2528 11964
महरौनी 2468 10735
बार 2451 8302
तालबेहट 2304 10328
बिरधा 2121 12805
कुल 27447 76355
शहर में युवाओं का हुआ 20 फीसदी वैक्सीनेशन
शहर में 18 से 44 वर्ष के युवाओं के वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 20 फीसदी लक्ष्य पाया लिया है। वहीं वृद्धजनों के टीकाकरण में 35 प्रतिशत लक्ष्य पा लिया है।
विज्ञापन

-----
अब जनपद के राजस्व ग्रामों को कलस्टर में बांटा जा रहा है। इसके बाद अभियान चलाकर टीमों द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें