ललितपुर। आईजीएफआरआई झांसी में कार्यरत डॉ. बीएल सुमन और डॉ. मंजू सुमन की बेटी श्वेता सुमन ने आईएएस 2019 में 413 वीं रैंक हासिल की है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
श्वेता ने आठवीं तक की शिक्षा झांसी में प्राप्त की। इसके बाद वह दिल्ली चली गईं और गंगा इंटरनेशनल स्कूल में 12 तक की पढ़ाई की। उनका चयन बीटेक में हो गया और उन्होंने बनारस हिंदू यूनीवर्सिटी से बीटेक और एमटेक किया। उनका चयन 2019 में आईएएस की परीक्षा में हुआ है।