फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वेटर वितरण में लापरवाहों पर हो कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी ने परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बांटे जा रहे स्वेटर के मामले में एसडीएम को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने दो दिन में स्वेटर वितरण का शपथ पत्र दिया था, इसके बाद भी शत- प्रतिशत बच्चों को स्वेटर नहीं दिए जा सके।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि स्वेटर खरीदने की प्रक्रिया जेम पोर्टल पर अपनाई गई है, लेकिन प्रक्रिया को बीच में ही छोड़ दिया गया। ऊंची दर पर स्वेटर देने वाले ठेकेदार को आपूर्ति का ठेका दिया गया। ठेकेदार ने दो दिन में शत - प्रतिशत स्वेटर बांटने का शपथ पत्र दिया था, लेकिन बच्चे अभी भी स्वेटर की आस में स्कूल पहुंच रहे हैं, उन्हें स्वेटर नहीं मिले हैं। लापरवाह ठेकेदारों की राशि जब्त कर ठेका निरस्त किया जाए। ज्ञापन पर प्रदीप रिछारिया, समद खान, दुर्गा प्रसाद, मोंटी शुक्ला, उवेश खान, मोहम्मद आसिफ आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें