उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद के बार थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगौल निवासी सुम्मेर सिंह उर्फ पप्पू राजा (पुत्र रतीभान सिंह ठाकुर) तहसील तालबेहट में एक मुकदमे की पेशी से लौट रहे थे, लेकिन वह घर नही पहुंचा जिससे परिजन चिंतित हो उठे। रात भर सुम्मेर को खोजा गया लेकिन सुम्मेर का पता नहीं लगा | सुबह होते ही परिजनों को सूचना मिली कि एक युवक नदी किनारे घायल अवस्था में पड़ा है तब मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा और युवक की शिनाख्त सुम्मेर के रूप में की | परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार के दौरान सुम्मेर की मौत हो गई |
नदी किनारे मिला युवक
25 अप्रैल की सुबह लगभग 7:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सुम्मेर सिंह घायल अवस्था में खेरी घाट नदी के पास पड़ा हैं। तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सुम्मेर को जिला अस्पताल ललितपुर लेकर गए। हालत नाजुक होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, जहां से सुधार न होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान मौत, ग्वालियर में हुआ पोस्टमार्टम
ग्वालियर में इलाज के दौरान सुम्मेर सिंह की मौत हो गई। वहां की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने जमकर किया हंगामा, हत्या की जताई आशंका
शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए शव को घर के दरवाजे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों से तहरीर ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी तक सुम्मेर की मौत का कारण स्पस्ट नहीं हो सका