फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश में खराब सड़कों का सर्वे पूरा, 772 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में पिछले माह से हो रही झमाझम बारिश ने सड़कों की दशा बदहाल कर दी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 772 किलोमीटर सड़कें खराब हुई हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से खराब सड़कों का सर्वे पूरा कर कार्ययोजना शासन को भेजी जा रही है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी का बहाव होने से वे कट गई हैं। वहीं, कई मार्गों में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे सड़कें छलनी हो गई हैं। इससे चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया वाहन भी ठीक से नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों को हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इन खराब सड़कों पर अधिक गहरे गड्ढे होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। आए दिन दो पहिया वाहन चालक इन गड्ढों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। इससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

00000000
क्षतिग्रस्त सड़कों का विवरण
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की तालबेहट, जखौरा और बिरधा ब्लॉक की 390 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की बार, महरौनी और मड़ावरा ब्लॉक की 382 किलोमीटर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
0000000
नगर पालिका की खराब सड़कों का सर्वे के दिए निर्देश
बारिश में नगर पालिका क्षेत्र में खराब हुई सड़कों का सर्वे करने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने अवर अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश और पाइपलाइन खोदने से जो सड़कें खराब हुई हैं सभी का सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने पर मरम्मत की कार्ययोजना बनाई जाएगी। उधर, महरौनी नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां ने बताया कि कुछ सड़कों पर गड्ढ़े हो गए हैं उन्हें नगर पंचायत के फंड से ठीक कराया जा रहा है। वहीं पाली चेयरमैन मनीष मिश्रा ने बताया कि नीलकंठेश्वर मंदिर की करीब दो किमी सड़क अधिक खराब हो गई है। उसे टुकड़ों में बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन

0000000000000
जिले में दोनों खंडों की 772 किलोमीटर सड़क में गड्ढे हुए हैं। इनकी सर्वे पूर्ण हो गया है। कार्ययोजना तैयार की जा रही है। स्वीकृति मिलने के साथ ही गड्ढ़ों को भरने का कार्य किया जाएगा।- रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें