फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का हुआ सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। पिछले दिनों हुई लगातार अतिवृष्टि से क्षेत्र के किसानों की खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उड़द, तिल, मूंग और सोयाबीन की फसलें खेतों में ही सड़ने लगी हैं। इससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम पंचायत सेमरा भागनगर में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान बीमा कंपनी के तहसील कोऑर्डिनेटर विजय यादव और प्राविधिक सहायक आरती खेतों पर पहुंचे। उन्होंने फसल के नुकसान का जायजा लिया और किसानों से क्षति की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया और फसलें खराब हो गईं। कई खेतों में उड़द और मूंग की फलियां काली पड़ गई हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित रहे। वहीं ग्राम प्रशासक(प्रधान) दिनेश कुमार ने प्रशासन से सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर किसानों को जल्द फसल बीमा योजना का लाभ देने को कहा। साथ ही, मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें