फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुप्रीम कोर्ट ने मंगवाए निरस्त किए गए छह मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। ब्लॉक प्रमुख तालबेहट का चुनाव एक बार फिर चर्चा में आ गया है। उच्चतम न्यायालय ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निरस्त छह मतों का संज्ञान लेते हुए उन्हें 27 जनवरी को अपने समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया।
तालबेहट ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में विजय सिंह उर्फ गोलू राजा और राजदीप सिंह बुंदेला ने नामांकन किया था। दस जुलाई 2021 को हुई मतगणना में छह मत निरस्त हो गए थे। इसके बाद विजय सिंह को एक मत से विजयी घोषित किया गया था। पराजित प्रत्याशी ने जिला न्यायालय में वाद दायर किया था। सात मार्च 2024 को जिला जज ने विजय सिंह की जीत को गलत ठहराते हुए राजदीप बुंदेला को विजयी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सिंह ने उक्त आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय प्रयागराज की शरण ली। लगभग आठ माह बाद 28 नवंबर 2024 को उच्च न्यायालय ने जिला जज के आदेश को निरस्त करते हुए विजय सिंह के पक्ष में आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ राजदीप बुंदेला ने उच्चतम न्यायालय में अपील की। न्यायालय ने 27 जनवरी को जिलाधिकारी को निरस्त छह मतों को लेकर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का आदेश जारी किया। इस आदेश के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें